अन्य

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

सिद्धार्थ नगर के इंदिरा नगर में हुआ धार्मिक आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

  • नबी हुसैन –   ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल सिद्धार्थनगर

शहर के इंदिरा नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार देर शाम को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे।

कथा व्यास डा. स्वामी धराचर्य महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी बताया कि 24 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ। जब कंस ने सारी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है।भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। आयोजक जगन्नाथ प्रसाद ने आरती व पूजा पाठ किया। संतोष कश्यप, आशीष कश्यप, अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह, पीपी मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता, तेजस, अभिनव, नूपुर, प्रियांशी, संस्कृति, तनिष्का, सोनाली, रीता, रूपा, शशिकांत, पुष्पा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button