अन्य

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल – सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी! नौशाद आलम – ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल – अयोध्या – उत्तर प्रदेश।

अयोध्या में आज पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त रूप से कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलित कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने आंदोलन को धार दिया है। आंदोलित कर्मचारियों नें सरकार से मांग की है कि 1 जनवरी 2004 और उसके बाद से नौकरी में आए हुए सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत होने के बाद सामाजिक सुरक्षा के लिए एनपीएस की जगह पर ओपीएस बहाल करने में सरकार द्वारा उदासीन रवैया अपनाया गया है। इसके विरोध में 8 जनवरी से 11 जनवरी तक भूख हड़ताल किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मंडल स्तरीय धरना रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट के सामने किया गया। आंदोलित केंद्र और राज्य कर्मचारियों ने एक जनमत संग्रह करा कर इस बात का स्पष्ट संकेत दिया है की शत प्रतिशत हड़ताल के पक्ष में है। यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। क्रमिक अनशन एवं हड़ताल का नेतृत्व शमीम अहमद मंडलीय मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ एवं संचालन प्रेम कुमार वर्मा जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक ने किया। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारी 11 जनवरी तक प्रतिदिन भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष एनआरएमयू हीरालाल, शाखा मंत्री एनआरएमयू बीबी सिंह, सहायक मंत्री राजकुमार प्रिंस, प्रवीण पटेल, जी के त्रिपाठी, प्रभाकर, रमाकांत यादव, कपिल देव, देवानंद, अमित यादव, सौरभ पांडे, अरविंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अलावा बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक संघ व केंद्र और राज्य सरकार में शामिल विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। आंदोलन कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर सरकार को जमकर घेरा और जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button