अन्य
स्वच्छता अभियान के तहत एक अक्टूबर एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम को ईओ नवीन कुमार सिंह एवं उमा अग्रवाल प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सभासदों व कर्मियों के साथ मिलकर बनाया सफल।
रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर -ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर। आज एक अक्टूबर एक घंटा कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे से स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान करने का महा अभियान नगर पंचायत शोहरत गढ़ में चलाया गया। जिसमें अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह एवं चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सभासदों व नगर पंचायत कर्मियों के साथ मिलकर नगर पंचायत के २१ स्थानों पर साफ सफाई करते हुए सरकार की योजना को सफल बनाया है। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा है कि आज स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी ने श्रमदान किया है इस में पदाधिकारियों के अलावा नगर वासियों ने सहयोग किया है जिसके लिए हम नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से समस्त नगर वासियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।





