अन्यउत्तर प्रदेश

श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूम – धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने झंडा रोहण कर तिरंगा को दी सलामी – शहीदों को किया नमन

शोहरतगढ़ के श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने झंडा रोहण कर तिरंगा को दी सलामी और शहीदों को किया नमन। शोहरतगढ़ के श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस। कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़ । श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल शोहरत गढ़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत शोहरत गढ़ की चेयरमैन उमा अग्रवाल ने झंडारोहण कर देश के शहीदों को नमन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि आज 15 अगस्त के दिन आजादी का पर्व पूरा देश मना रहा है। हम यह पर्व लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बदौलत मना रहे हैं। इस लिए हमें अपने शहीदों की कुर्बानियों को नही भुलाना चाहिए। । बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रबंधक कुणाल जायसवाल, शिक्षक नागेन्द्र नाथ पांडेय , शिक्षिका सलमा खातून , नेहा सिंह राठौर , शिवांगी निगम,मोना अग्रहरि , विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी , डा० आर के गुप्ता व अशोक कुमार शुक्ला , अखिलेंद्र पाठक , सद्दाम हुसैन सहित बच्चे एवं अभिभावक गण उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button