अन्य
उत्तर प्रदेश किसान सभा की तरफ से जनसमस्याओं को लेकर शोहरत गढ़ तहसील पर धरना प्रदर्शन होगा – जिलाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़।उत्तर प्रदेश किसान सभा और सेंटर आफ ट्रेड यूनियन मिड डे मील कर्मचारी यूनियन के तरफ से किसानों मजदूरों की जन समस्याओं को लेकर 18 सितंबर को शोहरत गढ़ तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से किया जाएगा। ए जानकारी देते हुए सिद्धार्थ नगर के जिलाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा ने कहा है कि लगभग सौ कार्यकर्ताओं के साथ बीआरसी शोहरत गढ़ से रैली निकाल कर तहसील मुख्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।




