अन्य
शोहरत गढ़ पहुंचने पर चेयरमैन उमा अग्रवाल सहित उनके पति रवि अग्रवाल ने प्रशिक्षु आईपीएस रोली मद्धेशिया को किया सम्मानित । रिपोर्टर – डा० शाह आलम।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरतगढ । प्रशिक्षु आईपीएस रोली मद्धेशिया के पहली बार अपने ननिहाल आगमन पर शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड मां भारती नगर में सम्मान समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं उनके प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने नगरवासियों की ओर से पुष्पमाला पहनाकर एवं बुकें देकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रोली मद्धेशिया का ननिहाल वार्ड मां भारती नगर निवासी अशोक कुमार मद्धेशिया के आवास पर है। यहां पहुंचने पर उनकी नानी गीता मद्धेशिया ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्नेहपूर्वक स्वागत किया। मामा अशोक कुमार मद्धेशिया ने कहा कि रोली ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार, बल्कि शोहरतगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड मां भारती नगर निवासी हरिराम मद्धेशिया की पुत्री नीलम मद्धेशिया का विवाह जनपद बहराइच के मिहींपुरवा में हुआ था। रोली मद्धेशिया, नीलम और संतोष कुमार मद्धेशिया की इकलौती पुत्री हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से स्नातक तथा आईआईटी मुम्बई से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए चौथे प्रयास में अखिल भारतीय 457वीं रैंक प्राप्त की। साक्षात्कार के उपरान्त 6 मार्च 2026 को उनका भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयन हुआ। वर्तमान में वह उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फाउंडेशन कोर्स के बाद आईपीएस प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर रोली मद्धेशिया ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और ऐसे मुकाम तक पहुंचने का आह्वान किया, जिससे उनके जिले और प्रदेश का नाम रोशन हो। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए महिलाओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से देश की सेवा करेंगी। कार्यक्रम में भाई कमल कुमार मद्धेशिया, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद वकील खान, जीतेन्द्र मद्धेशिया, धर्मेन्द्र मद्धेशिया, किशोरीलाल गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार अग्रवाल, महेश गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, तुषार अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अमित जालान, मायादेवी, तारा, मधु, रूपल, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे।





