अन्य
शोहरत गढ़ पुलिस ने चोरों को गिरफतार कर भेजा न्यायालय : सक्रियता।
ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर। जयराम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में व पंकज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में आज मेराज पुत्र नशीर मोहम्मद नि0 बेनीनगर ,विशाल गुप्ता उर्फ बन्टू पुत्र कृपाल नि0 बसन्तपुर , (बाल अपचारी) शाहरुख पुत्र फिरदोस नि0 बसन्तपुर थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफतार कर न्यायालय भेजा गया है। चोरों के पास से 3020 रुपया , पेचकस रिंच,स्पेनर बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार शाही, हे0का0 कनिक लाल मल्ल, हे0का0 चन्द्रशेखर यादव, का0 दुर्गेश कुमार, थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।





