अन्य

लोकनिर्माण विभाग के जे ई अशोक कुमार के भ्रष्टाचार के जांच की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा – आनन्द कुमार सिंह (जिला मंत्री)

आनंद कुमार सिंह जिला मंत्री राजकीय वाहन चालक महासंघ ने भ्रष्टाचार की जांच की मांग मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से की। अखिलेश कुमार सिंह रिपोर्टर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थनगर में कार्य रत अवर अभियंता यांत्रिक अशोक कुमार द्वारा विभागीय मशीनों के मरम्मत एवं डीजल आदि पर लाखों रुपए कि भ्रष्टाचार की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री को संगठन द्वारा प्रेषित की गई थी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय विशेष सचिव कुमार हर्ष ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सहित वरिष्ठ उच्च अधिकारियों को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया परंतु अवर अभियंता की संबद्धता तो समाप्त कर दी गई परंतु अब तक उक्त अवर अभियंता ने अभी तक चार्ज हस्तगत नहीं किया और ना ही उक्त अवर अभियंता के विरुद्ध कोई जांच नहीं की गई जिससे माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों की सीधे अवहेलना की जा रही है इसके साथ ही प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में वाहन चालकों के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है इस संबंध में कई बार पूर्व एवं वर्तमान अधिशासी अभियंता महोदय से संगठन द्वारा वार्ता की गई बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा तुरंत भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों में काफी रोज व्याप्त हो गया है संगठन द्वारा तत्काल भुगतान कराए जाने की मांग अधिशासी अभियंता से की गई है भुगतान न होने की स्थिति में संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा संवैधानिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण रूप से आंदोलन किए जाने हेतु अवगत करा दिया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button