अन्य

आलम खान के नेतृत्व में भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - पचपेड़वा बलरामपुर।। आज भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने तहसील उपाध्यक्ष आलम खान के नेतृत्व में अधिशाषी अधिकारी महोदय पचपेड़वा श्री अवनीश कुमार सिंह जी को ज्ञापन दिया ज्ञापन में किसानों द्वारा मांग की गई की वार्ड नंबर 8 में कुछ भू माफिया प्रवृत्ति के लोग जो कि प्लाटिंग का कार्य करते हैं उन्होंने गाटा संख्या 309 जो कि कूला/नाला दर्ज है पर मट्टी पाटकर कब्ज़ा कर रहे हैं यह कूला किसानों के हजारों बीघा खेतों से पानी निकासी का एक मात्र रास्ता है इसपर कब्जे से सैकड़ों किसानों की फसलें नष्ट होंगी ज्ञापन ग्रहण करते हुए EO महोदय ने तहसील उपाध्यक्ष आलम खान व अन्य कृषकों को आश्वस्त किया कि कोई भी हो कूला या नाली पर कब्जा नहीं कर पाएगा जो भी नाजायज कब्ज़ा करने का प्रयास करेगा उसपर कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पर आलम खान के साथ शोएब कमर खान, अरमान खान , बदरुज्जमां खान, रियाज अहमद खान, इलियास अहमद, जुल्फिकार साहब ए आलम , राम बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button