देश

फंदे से लटकी मिली वाइस चेयरमैन, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व पति पर अवैध संबंधों के गंभीर आरोप

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगरपालिका की निवर्तमान वाइस चेयरमैन सुनीता देवी (35 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मामला गंभीर आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी को उनके पति गजेंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन जैसे ही सूचना पीहर पक्ष को मिली, मामला और गरमा गया। नवलगढ़ से पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सीधे-सीधे दहेज हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा दिए।

12 साल की शादी, लेकिन रिश्ते में जहर

मृतका के भाई अर्पित का कहना है कि 2013 में धूमधाम से शादी हुई थी, जिसमें करीब 40 लाख रुपए खर्च किए गए, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष खुश नहीं था और लगातार दहेज की मांग करता रहा। पीहर पक्ष का आरोप है कि 11 लाख रुपए और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की गई, पहले भी पीहर से 3 लाख रुपए मंगवाए गए, सुनीता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना होती रही।

अवैध संबंधों का भी आरोप

मामले ने और तूल तब पकड़ा जब मृतका के भाई ने दावा किया कि उसकी बहन का पति गजेंद्र के जयपुर की एक युवती से अवैध संबंध थे। उस लड़की से वीडियो कॉल पर बात करता था। वह युवती सुनीता को जान से मारने की धमकी देती थी।

मौत से पहले की चेतावनी

परिजनों के अनुसार, सुनीता ने तीन दिन पहले ही अपने पिता को फोन कर कहा था कि उसे ससुराल से ले जाया जाए, नहीं तो वह अपनी जान दे देगी। पुलिस का कहना है कि शव को मोर्च्यूरी में रखवाया है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button