पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज ने बड़ा कदम उठाया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में एक्शन, NIA ने ISF पंचायत मेंबर रब्बानी को पकड़ा
गौरतलब है कि चंद्र कुमार बोस पहले बीजेपी में थे लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम लिया। चंद्र कुमार बोस के इस कदम की सियासी दुनिया में काफी चर्चा हो रही है। देखना ये होगा कि चंद्र कुमार बोस के आने से टीएमसी को फायदा मिलता है या उनकी एंट्री बेअसर साबित होती है।
टीएमसी ने एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई
टीएमसी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, “आज श्री ब्रात्या बसु और श्री कीर्ति आजाद की उपस्थिति में, प्रख्यात सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र श्री चंद्र कुमार बोस तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।
हम श्री चंद्र कुमार बोस का हार्दिक स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि उनका व्यापक अनुभव बंगाल की जनता की निस्वार्थ सेवा के हमारे मिशन को समृद्ध करेगा।”
पश्चिम बंगाल में कब से हैं विधानसभा चुनाव?
पश्चिम बंगाल में 2 फेस में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस के बीच हो सकता है।



