उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेलीराजनीति

हथियार तस्करी केस में सपा नेता का भतीजा गिरफ्तार, चाचा व नामचीन डॉक्टर की दोस्ती के चर्चे खास

संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस

 

बरेली।सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े एक नेता के परिवार का नाम विवादों में घिरता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता का  भतीजा मुदस्सर मिर्जा के द्वारा सितंबर मे हुए दंगो में हथियारों की तस्करी के आरोप में बरेली पुलिस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सूत्रों का दावा है कि मुदस्सर मिर्जा के तार शहर के एक सामाजवादी सुप्रसिद्ध और प्रभावशाली डॉक्टर से भी जुड़े हो सकते हैं, जो राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय माने जाते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उक्त डॉक्टर और समाजवादी नेता के बीच बहुत ही करीबी संबंध हैं और दोनों को कई बार प्रोग्रामो, शादी एवं पार्टी बैठकों और आयोजनों में हाथ मे हाथ डाले देखा गया है।

खबरों के मुताबिक, संबंधित डॉक्टर पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव और संसाधनों तथा रसूख का उपयोग करते हुए अपने अस्पताल का नाम भी कई वार बदलवाया हैं।उन्होने सरकारी महकमे को काठ की पुतली समझते हुए अपने मनमाफिक काम कराया है। देखा गया है कि डाॅक्टर साहब समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी बड चढ कर हिस्सा लेने में भी पीछे नही रहते है ।

हालांकि, मुदस्सर मिर्जा की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और नाही पुलिस या प्रशासन की ओर से अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर कोई बयान जारी किया गया है।

फिलहाल, मुदस्सर मिर्जा की गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button