जामियातुर्रज़ा में 8वें उर्से ताजुश्शरिया को लेकर वालंटियर्स को सौपी गयी उनकी ज़िम्मेदारियां

संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस
बरेली । 8वें उर्से ताजुश्शरिया के सफल आयोजन को लेकर जामियातुर्रज़ा में वालंटियर्स की एक अहम् और आखरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में वालंटियर्स ने भाग लिया और उर्स के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प लिया। उर्स के दौरान ज़ायरीन की सुविधा, अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखना वालंटियर्स की सबसे अहम जिम्मेदारी होगी। सभी वालंटियर्स को निर्देश दिए गए कि वे पूरी ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि आने वाले ज़ायरीन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर वालंटियर्स के बीच उनकी पहचान और सुचारू कार्यप्रणाली के लिए वालंटियर कार्ड भी वितरित किए गए। वालंटियर्स कार्ड ड्यूटी के दौरान उनकी पहचान सुनिश्चित करेंगे और व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होंगे।
उर्स प्रभारी सलमान मिया ने कहा, उर्से ताजुश्शरिया में आने वाले सभी ज़ायरीन की सेवा हमारे लिए एक सवाब का काम है। वालंटियर्स हमारी टीम की रीढ़ हैं, और उनकी जिम्मेदारी है कि वे पूरी लगन और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। हमारा प्रयास है कि हर ज़ायरीन को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले और जिससे किसी को कोई भी परेशानी न हो।
जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान फरमान मिया* ने कहा, उर्से ताजुश्शरिया जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में वालंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी वालंटियर्स अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं, यही हमारी अपेक्षा है। इंशाअल्लाह, सभी के सहयोग से यह उर्स सफलतापूर्वक संपन्न होगा बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी वालंटियर्स प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, जिससे उर्स का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। अंत में सभी वालंटियर्स ने एकजुट होकर उर्स को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कोर टीम के मुख्य सदस्य डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि उर्स के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और वालंटियर्स की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। हमारी टीम पूरी योजना के साथ कार्य कर रही है, जिससे ज़ायरीन को हर स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें और कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।
कोर टीम के सदस्य शमीम अहमद ने कहा कि सभी वालंटियर्स को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करना चाहिए। हमारा उद्देश्य है कि उर्स के दौरान हर ज़ायरीन को बेहतर मार्गदर्शन और सहायता मिल सके, जिससे आयोजन सफल और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो।
इस मौके पर सय्यद अज़ीमुद्दीन अज़हरी साहब, मौलाना ज़ैद मरकज़ी, हाफिज इकराम, मोइन खान, अब्दुल्लाह रजा़ खां, मौलाना निज़ाम , यासीन खान,शाहबुद्दीन रज़वी कौसर अली, फैज़ान अहमद अमन रज़ा अहमद दन्नी अंसारी आदि मौजूद रहे।



