उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेलीराजनीति
राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही अफवाह बेबुनियाद ,वाजिद हुसैन जिलाध्यक्ष तो विजय बहादुर सक्सेना वनाये गये कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस
बरेली। राष्ट्रीय लोकदल बरेली के जिलाध्यक्ष को लेकर क्षेत्र मे चल रही अफवाह को लेकर आज पूर्ण विराम लग गया । जव प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की संतुति के वाद वाजिद हुसैन को जिलाध्यक्ष नामित किया है। तो वही विजय बहादुर सक्सेना को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनो जिलाध्यक्ष नयी कमेटी गठन करने के साथ साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की तैयारी में व्यस्त हैं,इसी बीच क्षेत्रीय प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह चौधरी ने क्षेत्र मे फैल रही भ्रामक खबरों को एक सिर्फ अफवाह बताया है। जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि बरेली के वर्तमान में जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन ही हैं जिनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय के द्वारा की गयी है।।



