2 नाबालिगों ने दो किशोरियों का किया बलात्कार, पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को सुनाई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में दो नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर दो नाबालिग किशोरियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दर्दनाक घटना के बारे में पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए, पूरा मामला बताया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर कुक्षी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को हुई। इस घटना के बाद से दोनों नाबालिग किशोरियों सदमे में है।
बलात्कार करने के बाद दी जान से मारने की धमकी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि पुलिस के साथ लड़कियों के परिजनों ने भी दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और शनिवार शाम दोनों लड़कियां मिल गईं। डावर ने बताया कि पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही दो लड़के (नाबालिग) उन्हें जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर ले गए और उनका बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को घटना के बारे में बताया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस माले में आगे जानकारी देते हुए, बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़कियों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाद में दोनों लड़कों को पकड़ लिया और भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में अभी तक सिर्फ इतनी ही अपडेट मिली है और पुलिस जांच में जुट गई है, जिसके बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।



