देशबड़ी खबर

युद्ध क्यों होते हैं? RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने बताया कारण, बोले- ‘हम अपने एकत्व को पहचानते नहीं’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे हैं। मोहन भागवत यहां डेडांसर मेला ग्राउंड पर परम पूज्य दादा श्री जिनदत्त सूरिजी महाराज के चमत्कारी चादर महोत्सव में शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति समागम एवं समरसता का कार्यक्रम है। यहां अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वर्तमान समय में दुनिया के अनेक क्षेत्रों में जारी युद्ध को लेकर बात की और कहा है कि हम अपने एकत्व को पहचानते नहीं हैं, इसलिए झगड़े होते हैं।

हम अपने एकत्व को पहचानते नहीं- मोहन भागवत 

RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- “जो युद्ध चल रहे हैं वह थम क्यों नहीं रहे होते हैं? यह झगड़े क्यों होते हैं? हम अपने एकत्व को पहचानते नहीं हैं, इसलिए झगड़े होते हैं। एक नहीं हैं तो अलग हैं,अलग हैं तो अलग-अलग स्वार्थ है,फिर हम अपना स्वार्थ साधन करने में लग जाते हैं।” बता दं कि वर्तमान समय में इजरायल-अमेरिका और ईरान, रूस-यूक्रेन समेत कई क्षेत्रों में विभिन्न देशों के बीच युद्ध जारी है।

लोग मन की करुणा भूल गए- मोहन भागवत

अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- “महराज जी ने कहा कि चारों ओर की स्थिति विकट है। मन की करुणा लोग भूल गए, क्योंकि सत्य को भूल गए। हम दिखते अलग-अलग हैं, लेकिन हम सब एक हैं। इसलिए कलह थामते नहीं हैं, युद्ध चलते रहते हैं। पहला महायुद्ध हुआ, फिर से ना हो तो लीग ऑफ नेशन की स्थापना हुई, लेकिन वह नहीं चली। फिर दूसरा महायुद्ध हुआ, फिर से ना हो तो यूनाइटेड नेशन आर्गेनाइजेशन की स्थापना हुई, लेकिन हम देख रहे हैं कि क्या हालात हैं।”

बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में तीन दिनों का दादागुरु चादर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया है। इस महोत्सव का उद्घाटन RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दादागुरु और चादर महोत्सव पर विशेष सिक्के और डाक टिकट का विमोचन भी होगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button