देशबड़ी खबर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्रिहोत्री ने किया टॉप

UPSC CSE RESULT 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्रिहोत्री ने इस परीक्षा में टॉप किया है। बता दें कि इस परीक्षा में तीन अहम चरण होते हैं- प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण। सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए चयन प्रक्रिया की शुरुआत मई 2025 में तब शुरू हो गई थी जब प्रीलिम्स की परीक्षा हुई है। सिविस सर्विसेज एग्जाम के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई, 2025 हुई थी। इसके बाद 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक मेन्स एग्जाम हुआ था। वहीं आखिरी स्टेज यानि पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी, 2026 को खत्म हुआ। बता दें कि इंटरव्यू इस परीक्षा का आखिरी चरण होता है, जिसके बाद आखिरी रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। अब परीक्षा के तीनों चरण पूरे हो चुके हैं और आखिरकार तीनों चरणों के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

टॉप 20 उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम

  1. 1131589 अनुज अग्निहोत्री
  2. 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
  3. 3512521 अकांश ढुल
  4. 0834732 राघव झुनझुनवाला
  5. 0409847 ईशान भटनागर
  6. 6410067 ज़िनिया अरोड़ा
  7. 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
  8. 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
  9. 0831647 आस्था जैन
  10. 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
  11. 1512091 यशस्वी राज वर्धन
  12. 0840280 अक्षित भारद्वाज
  13. 7813999 अनन्या शर्मा
  14. 5402316 सुरभि यादव
  15. 3507500 सिमरनदीप कौर
  16. 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
  17. 0829589 चितवन जैन
  18. 5604518 श्रुति आर
  19. 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
  20. 6630448 रवि राज

कैसे चेक करें रिजल्ट

UPSC CSE का परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइटों- upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर देखा जा सकता। उम्मीदवार UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची (पीडीएफ) को देखने और डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं। UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची (पीडीएफ) डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटों – upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाना होगा और UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची (पीडीएफ) लिंक पर क्लिक करना होगा। UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची (पीडीएफ) डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। इसे सेव करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button