खेल-खिलाड़ी

विमेंस एशिया कप : श्री चरणी और प्रेमा रावत का चला जादू, भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

दुबई। विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से मिले 56 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा 6 गेंदों में 12 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं। नंबर तीन पर प्रतिका रावल का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा और वह 4 रन ही बना सकीं। स्मृति मंधाना भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह 9 रन बनाकर आउट हुईं।

हालांकि, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया और टीम को जीत दिलाई। हरमनप्रीत ने 18 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए, जबकि दीप्ति 14 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने मिलकर पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। मुनीबा 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जुल्फिकार 3 चौकों की मदद से 14 रन बनाने के बाद श्री चरणी का शिकार बनीं।

गुल फिरोजा को श्री चरणी ने खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया। आयशा जफर 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन ही बना सकीं। सदाफ शमास को 3 रनों के स्कोर पर प्रेमा रावत ने क्लीन बोल्ड किया। कप्तान फातिमा सना 7 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सकीं और दीप्ति शर्मा की गेंद पर विकेटों के सामने पाई गईं। एमान फातिमा सिर्फ 5 रन ही बना सकीं, तो उम्म-ए-हानी 6 रन बनाकर आउट हुईं।

तूबा हसन 9 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की शिकार बनीं। पाकिस्तान टीम की सिर्फ 2 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं और पूरी टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। श्री चरणी ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, प्रेमा रावत ने 9 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा 3.1 ओवर के स्पेल में महज 5 रन देकर दो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शेफाली वर्मा ने भी एक विकेट चटकाया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button