खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

Asian Games 2026 : नागोया में मनु भाकर ने हाथों मे तिरंगा लेकर बढ़ाया देश का मान

नागोया। 20वें एशियाई खेलों का शनिवार को यहां मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हुआ जिससे अव्यवस्थित तैयारियों के बाद इस बड़ी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई।

मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर ने बढ़ाया देश का मान

भारत के एशियन गेम्स 2026 अभियान की औपचारिक शुरुआत शनिवार, 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया स्थित पालोमा मिजुहो स्टेडियम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर, जो दो बार के मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन हैं, उनको परेड ऑफ नेशंस के लिए भारत के ध्वजवाहक के रूप में भारत का नेतृत्व किया।

दो घंटे तक चले उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी उपस्थित थे। पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत खिलाड़ियों की परेड में 501 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।

शूटिंग में मनु भाकर से उम्मीदें, बैडमिंटन में सिंधु की नजर गोल्ड पर

जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेलों में भारतीय दल से शूटिंग और बैडमिंटन में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाले खेलों में भारत की निशानेबाजी टीम राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगी, जबकि बैडमिंटन टीम सात कैटेगरी में पदक के लिए उतरेगी।

शूटिंग में मनु भाकर, ऐश्वर्य और रुद्राक्ष पर नजर

भारतीय निशानेबाजी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा प्रतिभाएं भी शामिल हैं। पेरिस 2024 ओलंपिक की दो कांस्य पदक विजेता मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। उनके साथ ईशा सिंह भी दोनों पिस्टल स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पुरुषों की राइफल स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर प्रमुख नाम हैं। 2023 हांग्जो एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुके ऐश्वर्य 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन में उतरेंगे। वहीं रुद्राक्ष बी. पाटिल 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन में चुनौती पेश करेंगे।

10 मीटर एयर राइफल में इलावेनिल वलारिवन, पार्थ राजेश माने, हिमांशु ढिल्लों, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के. विनोद भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इलावेनिल वर्ल्ड कप और एशियाई स्तर पर खिताब जीत चुकी हैं, जबकि पार्थ जूनियर विश्व चैंपियन रह चुके हैं।

शॉटगन टीम में भी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी है। पुरुष ट्रैप में कायन चेनाई, अहवर रिज़वी और शपथ भारद्वाज, जबकि महिलाओं के ट्रैप में आशीमा अहलावत, मनीषा कीर और नीरू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 2023 एशियाई खेलों में ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य जीत चुके कायन से भी उम्मीदें रहेंगी।

बैडमिंटन में सिंधु की नजर पहले एशियाई खेल गोल्ड पर

बैडमिंटन में भारत की 20 सदस्यीय टीम में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी पुरुष और महिला टीम इवेंट के अलावा पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में पदक के लिए उतरेंगे।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल में भारत की प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। सिंधु ने एशियाई खेलों में अब तक महिला एकल में रजत और महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इस बार उनकी नजर एशियाई खेलों के अपने पहले स्वर्ण पदक पर होगी।

पुरुष टीम में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, आयुष शेट्टी और तरुण मन्नेपल्ली शामिल हैं। पुरुष युगल में मौजूदा चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

महिला टीम में सिंधु के साथ उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, इशरानी बरुआ, ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों उन्नति, तन्वी और देविका के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

सात कैटेगरी में पदक की जंग

बैडमिंटन के मुकाबले आइची के इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में होंगे। भारत के खिलाड़ी दो टीम इवेंट और पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

भारत की निगाहें जहां शूटिंग में मनु भाकर, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष बी. पाटिल जैसे खिलाड़ियों पर रहेंगी, वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग की जोड़ी से भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

पहले ही शुरू हो चुकी कुछ स्पर्धाएं

गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया है। कुछ स्पर्धाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। इनमें महिला क्रिकेट भी शामिल है जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत टेगबॉल में भी पदक की दौड़ में है जो एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है।

क्विम्सी डिसूजा शनिवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। भारत ने 2023 में हांग्झोउ एशियाई खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारतीय दल ने 28 स्वर्ण सहित कुल 106 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button