खेल-खिलाड़ी

असम प्रीमियर लीग राज्य की प्रतिभाओं के लिए एक लॉन्चपैड है: अबू नेचिम

गुवाहाटी। पूर्व तेज गेंदबाज अबू नेचिम ने असम प्रीमियर लीग (एपीएल) को राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक जरूरी लॉन्चपैड बताया है। उन्होंने कहा कि एपीएल राज्य की स्थानीय प्रतिभाओं को जरूरी पहचान देगा।

नेचिम ने बुधवार को टूर्नामेंट की तरफ से जारी एक बयान में कहा, “असम प्रीमियर लीग बहुत जरूरी है, यह हमारे जूनियर्स के लिए सच में एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। नीलामी में हमारे 270 से ज्यादा खिलाड़ी थे, और मुझे उनमें से सिर्फ 120 के बारे में ही पता था। इससे पता चलता है कि पूरे असम में कितने अनदेखे टैलेंट है। लीग उन सभी खिलाड़ियों को एक मंच देती है जहां उन्हें देखा जा सकता है।”

नेचिम 2006 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेले थे और असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के अलावा, उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (2010–2013) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2014–2016) के साथ भी खेला है।

टॉप-फलाइट क्रिकेट में अपने सफर और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और बैटिंग ऑल-राउंडर रियान पराग के आगे बढ़ने से तुलना करते हुए, नेचिम, जो गुवाहाटी रॉयल्स के सेट-अप का हिस्सा हैं, ने बताया कि यह टूर्नामेंट स्टेट-लेवल क्रिकेट और एलीट प्लेटफॉर्म के बीच के अंतर को कम करता है।

उन्होंने कहा, “हर खिलाड़ी और हर फ्रेंचाइजी का मकसद टूर्नामेंट जीतना होता है। एपीएल के खिलाड़ी अगले साल आईपीएल या भारत के लिए भी खेल सकते हैं। यही असली मौका है, जो यह लीग देती है, और यह आने वाले कई सालों तक असम क्रिकेट के काम आएगा।”

असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के तहत ‘आमार एक्सोम, आमार गौरब’ (हमारा असम, हमारा गर्व) के आधिकारिक मोटो के साथ आयोजित एपीएल में पूरे राज्य की आठ फ्रेंचाइजी टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट के पहले एडिशन के मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाए जाएंगे और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button