खेल-खिलाड़ी

डूरंड कप: एडमंड लालरिंडिका की शानदार हैट्रिक, ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को रौंदकर 22 साल बाद जीता खिताब

कोलकाता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। 135वें डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 4-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद ‘डूरंड कप’ का टाइटल अपने नाम किया है। इससे पहले टीम ने साल 2004 में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई थी।

इस जीत के साथ ही ईस्ट बंगाल ने डूरंड कप खिताबों की संख्या में मोहन बागान की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब 17-17 खिताब हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी के लिए इस ऐतिहासिक जीत के नायक एडमंड लालरिंडिका रहे, जिन्होंने पहले ही हाफ के शुरुआती 44 मिनट में बेहतरीन हैट्रिक लगाकर टीम को शानदार बढ़त दिलाई दी थी।

मैच के पहले हाफ में ईस्ट बंगाल एफसी का दबदबा देखने को मिला। मुकाबले की शुरुआत से ही ईस्ट बंगाल ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के 10वें मिनट में टीएच बिपिन सिंह ने गोल दागकर मैच का खाता खोला। इसके ठीक एक मिनट बाद (11′) एडमंड लालरिंडिका ने गोल किया और फिर 22वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

मोहन बागान की तरफ से 33वें मिनट में मनवीर सिंह ने एक गोल करते हुए अपनी टीम के लिए उम्मीद जगाने की कोशिश की, लेकिन हाफ-टाइम से ठीक पहले 44वें मिनट में एडमंड लालरिंडिका ने अपना तीसरा गोल करते हुए ‘हैट्रिक’ पूरी की। इसी के साथ ईस्ट बंगाल ने 4-1 के स्कोर के साथ पहले हाफ का समापन किया। पहले हाफ के 29वें मिनट ईस्ट बंगाल एफसी के दानी रामिरेज और मोहन बागान सुपर जायंट के लालेंगमाविया राल्टे (42वें मिनट) को ‘येलो कार्ड’ दिखाए गए।

पहले हाफ में 5 गोल देखने को मिले, लेकिन अगला हाफ गोलरहित रहा। इस दौरान कई फाउल, येलो कार्ड और आक्रामकता देखने को मिली। 58वें मिनट में मोहन बागान सुपर जायंट के टेकचम अभिषेक सिंह को येलो कार्ड दिखाया गया, जबकि 59वें मिनट में ईस्ट बंगाल एफसी के थोउनाओजाम जैक्सन सिंह को ‘येलो कार्ड’ मिला। अंतिम पलों में जायंट के अल्बर्टो रोड्रिगेज मार्टिन (90+5वें मिनट) को येलो कार्ड मिला। फुल-टाइम की सीटी बजने तक स्कोर 4-1 ही रहा, जिसके साथ ईस्ट बंगाल एफसी ने इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया।

व्यक्तिगत पुरस्कार:

  • गोल्डन ग्लव: विशाल कैथ (मोहन बागान एसजी)
  • गोल्डन बूट: अलाएद्दीन अजराई (नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी)
  • गोल्डन बॉल: एडमंड लालरिंडिका (ईस्ट बंगाल एफसी)

सभी पुरस्कार विजेताओं को 3 लाख रुपए का चेक भी दिया गया, जबकि गोल्डन बॉल विजेता को एक एसयूवी की चाबी भी मिली।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button