खेल-खिलाड़ी

IND W vs AUS W 2nd T20I: टीम इंडिया ने 19 रनों से गंवाया मुकाबला, सीरीज 1-1 से हुई बर

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया, जिसे मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला है, तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी में उनके ओपनिंग जोड़ी का कमाल देखने को मिला, जिसमें जॉर्जिया वॉल ने जहां 88 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं, बेथ मूनी के बल्ले से 46 रनों की पारी देखने को मिली। इस मैच में भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें अरुंधती रेड्डी ने अपने चार ओवर्स में जहां 30 रन दिए तो वहीं 2 विकेट हासिल किए इसके अलावा रेणुका ठाकुर भी एक विकेट लेने में कामयाब रही।

टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में उतरी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। शेफाली इस मैच में 29 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी। इसके बाद टीम इंडिया जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना का विकेट भी काफी जल्दी गंवा दिए। 71 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष के बीच में चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसमें एक समय ऐसा लग रहा था कि दोनों आसानी से इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत दिला देंगी। हरमनप्रीत कौर इस मैच में जब 36 रन बनाकर आउट हुई तो उसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला, जिसमें भारतीय टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में एश्ले गार्डनर ने जहां तीन विकेट हासिल किए तो वहीं एनाबेल सदरलैंड, किम गार्थ और सोफी मोलिनक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरा टी20 दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम – स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button