खेल-खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज! पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक छक्का दूर

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में धमाल मचा रहे हैं। हर मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए वे न सिर्फ अपनी टीम को तेज शुरुआत देते हैं, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी हैरान कर रहे हैं। शुरुआती दिनों में उनके आक्रामक स्टाइल पर सवाल उठे थे कि क्या यह युवा बल्लेबाज सिर्फ लप्पा-छप्पा खेलना जानता है, लेकिन अब वैभव ने अपने बल्ले से सभी सवालों का जवाब दे दिया है।

वैभव सेट होने में समय बर्बाद नहीं करते। पहली गेंद से ही बड़े शॉट्स खेलने की उनकी आदत उन्हें अलग पहचान दे रही है। IPL 2026 सीजन में उन्होंने अब तक 400 रन बना लिए हैं, जिसमें से 358 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए हैं। इस सीजन में उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के जड़े हैं, जबकि सिंगल्स और डबल्स से महज 42 रन बनाए हैं।

एक छक्का और… पोलार्ड का रिकॉर्ड टूट जाएगा!

वैभव टी20 क्रिकेट में अब तक 27 पारियों में 1101 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी20 में 99 छक्के लगाए हैं और अब 100 छक्कों के आंकड़े से सिर्फ एक हिट दूर हैं।

कीरोन पोलार्ड ने टी20 में 100 छक्के लगाने का सबसे तेज रिकॉर्ड 843 गेंदों में बनाया था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी महज 511 गेंदों में 99 छक्के जड़ चुके हैं। यानी पोलार्ड का यह विश्व रिकॉर्ड टूटना अब तय माना जा रहा है।

IPL में वैभव का जलवा

यह वैभव का दूसरा IPL सीजन है। अब तक 16 मैचों में उन्होंने 652 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले सीजन उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर IPL इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। इस सीजन भी उन्होंने 36 गेंदों में शतक लगाया। IPL करियर में उनके नाम अब तक 61 छक्के और 52 चौके दर्ज हैं।

दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर अब वैभव की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बेहद कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले इस युवा स्टार का आगे का सफर और भी रोमांचक होने वाला है।

अगला मुकाबला: राजस्थान रॉयल्स 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा। क्या इसी मैच में वैभव पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ देंगे?

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button