पंजाबराज्य

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

धूरी, 2 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी शहर में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए और विकसित किए जा रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इनमें शहर के प्रमुख क्रांति चौक पर 1.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया क्लॉक टावर और 1.6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एम.सी. पार्क शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों से जहां शहर की सुंदरता में और निखार आएगा, वहीं शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा धूरी के सर्वपक्षीय विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ इसे आधुनिक स्वरूप देने और लोगों को स्वच्छ एवं सुखद वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

उन्होंने बताया कि क्रांति चौक पर महाराजा अग्रसेन जी को समर्पित 1.41 करोड़ रुपये की लागत से क्लॉक टावर का निर्माण पूरा किया गया है। इसके साथ ही चौक की सुंदरता बढ़ाने के लिए हेरिटेज लाइटें लगाई गई हैं। क्लॉक टावर की संरचना में ग्रेनाइट मार्बल, टाइलों और जाली का कार्य किया गया है तथा इसके चारों ओर घड़ियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लॉक टावर आने वाले समय में धूरी शहर की नई पहचान बनेगा और शहर की सुंदरता में और वृद्धि करेगा।

एम.सी. पार्क के विकास संबंधी उन्होंने बताया कि पार्क के सर्वपक्षीय विकास पर कुल 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत पार्क के विकास कार्य पूरे करके आज इसे जनता को समर्पित किया गया है। इससे शहरवासियों को सैर करने, आराम करने और परिवारों के साथ समय बिताने के लिए एक सुंदर स्थान मिलने के साथ-साथ पार्किंग की बेहतर सुविधा भी प्राप्त होगी।

ओ.एस.डी. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की लगातार समीक्षा की जाती है और लोगों की जरूरतों के अनुसार प्रोजेक्टों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य धूरी को एक ऐसा सुंदर और आधुनिक शहर बनाना है, जहां निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर अपनी अलग पहचान कायम कर सके।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन स. दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी शहर में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और लोगों की सुविधा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रांति चौक पर बना क्लॉक टावर धूरी की नई पहचान बनेगा, जबकि एम.सी. पार्क का विकास शहरवासियों को परिवारों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध करवाएगा।

नगर काउंसिल धूरी की प्रधान श्रीमती अमरजोत कौर बाजवा ने कहा कि नगर काउंसिल द्वारा शहर के सर्वपक्षीय विकास और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम.सी. पार्क के विकास से शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में सैर करने और परिवारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर के शेष विकास कार्यों को भी निर्धारित समय के अनुसार पूरा करवाने के लिए नगर काउंसिल प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन स. दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन स. राजवंत सिंह घुल्ली, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, नगर काउंसिल धूरी की प्रधान श्रीमती अमरजोत कौर बाजवा, पुष्पिंदर शर्मा, रूबल बाजवा, नगर काउंसिल के अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button