पंजाबराज्य

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर डॉ. महिंदर सिंह रंधावा को कलात्मक श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 19 अगस्त:

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पंजाब कला परिषद, कला भवन, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब की कला, संस्कृति, कृषि और विरासत के प्रचार-प्रसार के ध्वजवाहक एवं विद्वान प्रशासक डॉ. महिंदर सिंह रंधावा की प्रतिमा के समक्ष एक महत्वपूर्ण कलाकृति ‘विश्वास और वीरता के रंग: पंजाब की आध्यात्मिक विरासत’ का अनावरण किया गया। सुज्ञ एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व डॉ. रंधावा को समर्पित यह कार्यक्रम, उनके द्वारा पंजाब की कला, संस्कृति, प्रकृति और विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में दिए गए अतुलनीय योगदान के प्रति कलात्मक श्रद्धांजलि है। पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू द्वारा निर्मित यह कलाकृति डॉ. एम. एस. रंधावा की समृद्ध विरासत और आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर के दस्तावेजीकरण एवं सुचारू संरक्षण को समर्पित है।

विरासत के अलंबरदार डॉ. रंधावा की प्रतिमा के समक्ष आध्यात्मिक विरासत के कला-चित्र का औपचारिक अनावरण किया गया। जिसने न केवल इस अवसर को विशेष बनाया, बल्कि यह पंजाब की कलात्मक एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनके अग्रणी योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

डॉ. एम. एस. रंधावा की प्रतिमा के समक्ष कलाकृति की स्थापना विशेष महत्व रखती है और पंजाब की विरासत के दूरदर्शी संरक्षण एवं इसकी जीवंत रीति-रिवाजों के दस्तावेजीकरण में फोटोग्राफी की समकालीन भूमिका को दर्शाती है।

हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब ने कहा कि यह कलाकृति फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट के रचनात्मक माध्यम के माध्यम से पंजाब की शानदार आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करती है।

पंजाब आर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन स्वर्णजीत एस. स्वी ने हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब द्वारा शुरू किए गए उत्कृष्ट उद्देश्य के रूप में कला पोर्ट्रेट के कार्य की सराहना की।

पंजाब कला परिषद, कला भवन, चंडीगढ़ में आदरणीय डॉ. एम. एस. रंधावा की प्रतिमा के समक्ष कलाकृति के अनावरण के अवसर पर जस्टिस जसबीर सिंह, पूर्व न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, श्री इंद्रपाल सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त, पंजाब, श्री हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब, स्वर्णजीत एस. स्वी, चेयरमैन, पंजाब कला परिषद, श्री इकबाल सिंह सिद्धू, पूर्व आई.ए.एस., सुभाष परिहार, प्रख्यात फोटोग्राफर नरलेप सिंह तथा डॉ. योग राज सिंह, वाइस चेयरमैन, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और कई अन्य प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं।

श्री जस्टिस जसबीर सिंह, पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय ने हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब को इस रचनात्मक कलाकृति के लिए बधाई दी, जो कि विश्व फोटोग्राफी दिवस – 2026 को समर्पित एक उत्कृष्ट प्रयास है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button