पंजाबराज्य

माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट दीक्षा शर्मा का इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन

चंडीगढ़, 10 जून:

पंजाब की युवा लड़कियों को सशक्त बनाने के अपने अटल मिशन के एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) की लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा का प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है।

मोहाली के एक बस मालिक एवं संचालक श्री दया कृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा का चयन शिक्षा शाखा में हुआ है और वह इस महीने के अंत तक इंडियन नेवल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए शामिल हो जाएंगी।

महिला कैडेट को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि माई भागो एएफपीआई सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही है। लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा की सफलता राज्य की अन्य बेटियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

इस चयन पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माई भागो एएफपीआई के निदेशक जसबीर सिंह संधू, ए वी एस एम (सेवानिवृत )ने कहा, “लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा की शानदार उपलब्धि हमारी कठोर प्रशिक्षण प्रणाली और सक्षम मार्गदर्शन का प्रमाण है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पंजाब की अधिक से अधिक बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनाने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी। मैं दीक्षा और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button