कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी गाली, PM मोदी को लेकर भी बिगड़े बोल

भोपाल: कांग्रेस के विधायक बाबूलाल जंडेल ने सीएम मोहन यादव के लिए भरे मंच से गाली का प्रयोग किया और पीएम मोदी को लेकर भी उनके बोल बिगड़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाबूलाल अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट होने पर विरोध जताने के लिए कांग्रेस के तमाम बड़े नेता जमा हुए थे। सभी मंच पर बैठे थे। मंच पर बैठे लोगों में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत 2 दर्जन विधायक शामिल थे।
इसी दौरान कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया और पीएम मोदी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। बाबूलाल जंडेल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि बहन मीनाक्षी नटराजन का फार्म निरस्त कराने वाला मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि @!#!#!@ है।
बाबूलाल यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने पीएम मोदी की तुलना दिग्विजय सिंह की चप्पल से कर दी और दिग्विजय सिंह को राजा बताया। बाबूलाल ने कहा कि राजा वो है, जिसने पंचायती राज दिया। मैं कांग्रेस के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार हूं।



