उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसी
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त, उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने एक घंटे में रोपे 251446 पौधे

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित ‘वृहद पौधरोपण कार्यक्रम’ ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसने पूरी दुनिया को अचंभित कर दिया है।
मात्र एक घंटे की निर्धारित समयावधि के भीतर वाराणसी ने 2,51,446 पौधों का सफल रोपण कर चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से ध्वस्त कर दिया है। मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषि नाथ ने महापौर अशोक कुमार तिवारी व हिमांशु पाल को नया कीर्तिमान स्थापित करने पर सर्टिफिकेट भी सौंपा।



