पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धूरी से फिर लड़ेंगे चुनाव, विकास कार्य होंगे मुख्य चुनावी मुद्दा: दलवीर सिंह ढिल्लों

धूरी, 31 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी द्वारा आज पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को विधानसभा हलका धूरी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस संबंध में पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धूरी विधानसभा क्षेत्र से ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जारी पहली सूची में मुख्यमंत्री का नाम धूरी हलके से शामिल होना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।

दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पिछले पांच वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और जनकल्याण के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं के आधार पर लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को 600 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, गांवों में आधुनिक पुस्तकालयों की स्थापना, स्कूल ऑफ एमिनेंस और स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के माध्यम से शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने तथा गांवों में खेल मैदानों के विकास सहित कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास के क्षेत्रों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि धूरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और लोगों को मिली सुविधाओं को भी आगामी चुनावों के दौरान जनता के सामने रखा जाएगा। दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धूरी विधानसभा क्षेत्र के साथ विशेष जुड़ाव है और पिछले पांच वर्षों के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को आधार बनाकर लोगों के बीच पहुंच बनाई जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button