उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ सहित यूपी के आठ जिलाें में 14 रियल एस्टेट परियोजनाएं मंजूर, 196वीं प्राधिकरण बैठक में 3348 करोड़ से होगा विकास

उप्र भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, मुरादाबाद, भदोही और प्रयागराज में 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन जिलों में 3,348.22 करोड़ से 3,852 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां विकसित की जाएंगी। इससे घर व भूखंड खरीदारों को राहत मिलेगी।

मंगलवार को न्यू हैदराबाद स्थित रेरा मुख्यालय पर अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में 196वीं प्राधिकरण बैठक हुई। इस दौरान प्रमोटरों ने आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया है। विभिन्न प्रस्तावों पर उच्च अधिकारियों ने विचार-विमर्श करके 14 परियोजनाएं मंजूर की गईं। इनमें लखनऊ की दो आवासीय परियोजनाएं, जिनमें 109.23 करोड़ से 200 इकाइयां विकसित की जाएंगी।

गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक चार परियोजनाएं मंजूरी की गईं। इनमें दो आवासीय परियोजनाएं, जिनमें 1,617 इकाइयां और दो व्यावसायिक परियोजनाओं में 1,284 इकाइयां विकसित की जाएंगी। चारों परियोजनाओं की करीब 2,740.87 करोड़ है। आगरा में 18.56 करोड़ की लागत से एक आवासीय परियोजना जिसमें 236 इकाइयां विकसित की जाएंगी। गाजियाबाद में 196.85 करोड़ की लागत से एक परियोजना में 125 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।

मथुरा में 50.25 करोड़ से दो आवासीय परियोजनाओं में 187 इकाइयां निर्मित की जाएंगी। वहीं, मुरादाबाद में 59.79 करोड़ की लागत से दो परियोजनाओं में 72 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी। इस बार भदोही में 14.54 करोड़ की लागत से एक व्यावसायिक परियोजना को स्वीकृति मिली है, इसके अंतर्गत 61 इकाइयों का विकास प्रस्तावित है। प्रयागराज में 158.13 करोड़ की लागत से एक आवासीय परियोजना में 70 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button