उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीराज्यलखनऊ

ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप, मिजोरम पुलिस बनी बैडमिंटन चैंपियन, टेबल टेनिस में यूपी पुलिस का दबदबा

द्वितीय ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मिजोरम पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला और पुरुष खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 13 मई तक लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस की देखरेख में किया गया, जिसमें देशभर की 40 से अधिक पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमों के करीब 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

चैंपियनशिप में सीआरपीएफ दूसरे स्थान पर रही, जबकि सीआईएसएफ ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। सीआईएसएफ ने कुल 13 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें पांच स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक शामिल रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार हैं।

अपर निदेशक एसआईबी विनीता शर्मा ने कहा कि खेल पुलिस बलों के लिए मानसिक और शारीरिक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। टेबल टेनिस पुरुष एकल में असम पुलिस के बारडी बोरा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस के सुभ्रत राज वर्मा को रजत पदक मिला। बैडमिंटन पुरुष एकल में सीआरपीएफ के भरत राघव ने स्वर्ण और यूपी पुलिस के राजन यादव ने रजत पदक अपने नाम किया। महिला बैडमिंटन एकल में सीआईएसएफ की आशी रावत ने स्वर्ण पदक जीता। टेबल टेनिस पुरुष और महिला चैंपियंस ट्रॉफी दोनों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहला स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की।

समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम बिनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश आशुतोष राय, सचिव खेल एवं युवा कल्याण सुहास एलवाई, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी किरीट राठौड़ और आईजी अतुल शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

ये रहे विजेता

टेबल टेनिस पुरुष एकल: बारडी बोरा (असम पुलिस)- स्वर्ण, सुभ्रत राज वर्मा (उत्तर प्रदेश पुलिस)- रजत,
अश्विन (हरियाणा पुलिस) एवं राहुल चौधरी (उत्तर प्रदेश पुलिस) – कांस्य,

टेबल टेनिस मिश्रित युगल: अभिषेक सिंह एवं मीनाक्षी भट्ट (सीआरपीएफ) – स्वर्ण , आर.के. बिक्रमजीत सिंह एवं एस असाना (मणिपुर पुलिस)- रजत ,सौरभ एवं कात्यायनी शर्मा (आईटीबीपी)- कांस्य

बैडमिंटन महिला एकल: आशी रावत (सीआईएसएफ) – स्वर्ण , प्रसिता पी. (सीआईएसएफ) – रजत, सिमरन चौधरी (उत्तर प्रदेश पुलिस)- कांस्य

बैडमिंटन पुरुष एकल: भरत राघव (सीआरपीएफ)- स्वर्ण, राजन यादव (उत्तर प्रदेश पुलिस) -रजत, जुनैद अंसारी (उत्तर प्रदेश पुलिस) – कांस्य,

टेबल टेनिस पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी: प्रथम-उत्तर प्रदेश पुलिस, द्वितीय- मणिपुर पुलिस,

टेबल टेनिस महिला चैंपियंस ट्रॉफी: प्रथम-उत्तर प्रदेश पुलिस, द्वितीय मणिपुर पुलिस

बैडमिंटन ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी: प्रथम- मिजोरम पुलिस, द्वितीय – सीआरपीएफ

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button