उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में शनिवार को ब्यूरोक्रेसी में उस वक्त हलचल मच गई, जब परिवहन विभाग ने 26 ARTO यानी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों और 9 RTO यानी संभागीय परिवहन अधिकारियों के तबादले कर दिए। दरअसल, परिवहन विभाग के विशेष सचिव के.पी. सिंह के आदेश से प्रवर्तन और प्रशासन विंग के कई अधिकारियों की पोस्टिंग में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न जिलों में लंबे समय से चली आ रही रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से किया गया है।

लखनऊ और आगरा में चर्चित बदलाव

वहीं सबसे चर्चित बदलाव लखनऊ और आगरा में देखने को मिला। आगरा के RTO (प्रशासन) अरुण कुमार वाष्णेय को राजधानी लखनऊ का नया RTO (प्रशासन) बनाया गया है। लखनऊ के मौजूदा RTO (प्रशासन) संजय कुमार तिवारी को आगरा भेज दिया गया। साथ ही लखनऊ परिक्षेत्र के ARTO (प्राविधिक) हिमांशु जैन को अब ARTO (प्रशासन) विस्तार पटल, देवा रोड, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें 9 RTO के ट्रांसफर की लिस्ट

UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल (1)

अयोध्या में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अयोध्या के RTO (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह को वहीं RTO (प्रशासन) की जिम्मेदारी दे दी गई। जबकि गोरखपुर के RTO (प्रवर्तन) संजय कुमार झा को अयोध्या का नया RTO (प्रवर्तन) बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या की RTO (प्रशासन) ऋतु सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण) के अहम पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह मुख्यालय के दिनेश कुमार को RTO (प्रवर्तन) अलीगढ़ भेजा गया। गाजियाबाद में प्रवर्तन द्वितीय दल के ARTO मनोज कुमार मिश्रा को गौतमबुद्धनगर, कानपुर देहात की ARTO संगीता यादव को कानपुर नगर, मिर्जापुर से ARTO विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज भेजा गया है। इसके अलावा श्रावस्ती के ARTO (प्रशासन) विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद (प्रवर्तन चतुर्थ दल) और बाराबंकी की ARTO (प्रशासन) अंकिता शुक्ला को गाजियाबाद (प्रवर्तन द्वितीय दल) की पोस्टिंग दी गई।

बताते चलें कि कानपुर नगर, प्रयागराज, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, बिजनौर, शामली, एटा, मैनपुरी, कुशीनगर और फतेहपुर समेत कई जिलों में नई तैनातियां हुई हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के इस बड़े रीशफल से उम्मीद की जा रही है कि प्रवर्तन कार्यों में नई तेजी आएगी और यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। विभाग के सूत्रों के अनुसार ये तबादले लंबे समय से लंबित थे और अब इन्हें अमल में लाकर प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है। नए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को जल्द संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें 26 ARTO के ट्रांसफर की लिस्ट

UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल (3)UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल (2)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button