उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा की युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ लगातार जारी है बैठकें, वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भाजपा महानगर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा की बैठकें आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ट नेता नीरज सिंह, लोकसभा चुनाव संयोजक एमएलसी मुकेश शर्मा, महामंत्री एवं लोकसभा चुनाव सह संयोजक पुष्कर शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाई जाए। महिला मोर्चा पदाधिकारी बूथ स्तर, मण्डल स्तर पर टोली बनाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करते हुए बताएं कि मोदी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओ के लिए 33% आरक्षण, तीन तलाक से मुक्ति, मातृ वंदना, स्टार्टअप इंडिया के तहत रोजगार देने का काम किया है। भविष्य में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे अवसर मिलते रहे इसके लिए देश की आधी आबादी में महिला मतदाताओ को भाजपा में पक्ष में वोट डालने को प्रेरित करना है।

वही युवा मोर्चा पदाधिकारी युवा चौपाल, ‘एक बूथ पर टेन यूथ’ लगाए तथा हर वार्ड में युवा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा पार्टी का झंडा और स्टीकर हर जगह लगाकर माहौल भाजपामय बनाया जाए। वोट प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए।

नीरज सिंह ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत के युवाओं के लिए यह अमृत काल है। आपका सामर्थ्य और सेवा भाव देश और समाज को नहीं ऊंचाइयों पर ले जाएगा और आपके प्रयासों और परिश्रम से ही लखनऊ में एक बार पुनः ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।

भाजपा लखनऊ महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, लोकसभा प्रभारी रमा सिंह, चेतना पांडेय, रीना चौरसिया, अर्चना साहू और युवा मोर्चा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुभव द्विवेदी, लोकसभा प्रभारी शिवेंद्र शाही, युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक गुप्ता, अमित त्रिपाठी, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यहां हुआ नारी शक्ति सम्मेलन

महिला अध्यक्ष सीता नेगी ने बताया कि नारी शक्ति सम्मेलन मध्य विधानसभा के अंतर्गत बसीरतगंज वार्ड के भुइयन देवी मंदिर एवम पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत राम विहार कॉलोनी शेखरवाली गली आलम नगर वार्ड में संपन्न हुआ जिसमें पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, अर्चना साहू, अंशु मिश्रा, रानी सिंह की उपस्थिति रही वही पूर्व विधानसभा के अंतर्गत महाकालेश्वर मंदिर विनय खंड में एनी बेसेंट इंटर कॉलेज के पास भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, शिवा पांडे, मधु चौरसिया की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button