उत्तर प्रदेशबस्ती

थाना पुरानी बस्ती परिसर में विपिन जायसवाल की लाश रखकर उनके परिजनों ने किया हंगामा।

सीओ सदर आलोक प्रसाद ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर रोष शांत किया।

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बस्ती। जिले के थाना पुरानी बस्ती में उस समय दर्शकों की भीड़ इकट्ठा हो गई जब बिपिन जयसवाल 52 वर्ष की लाश लेकर उनकी बेटी साक्षी और परिजन थाना परिसर में पहुंचकर रोना-धोना व हंगामा करने लगे। घटना अपराह्न 6 बजे के लगभग की है। थाना पुरानी बस्ती में सीओ सदर आलोक प्रसाद पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर रोष शांत किया।
मृतक विपिन जायसवाल की बेटी साक्षी ने बताया कि घटना 13 फरवरी 2023 की है। जब उनके विरोधियों ने तांडव मचा दिया और विपिन सहित उनके घर की महिला सदस्यों को काफी चोटें पहुंचाई, मारा-पीटा। साक्षी का आरोप है कि पुरानी बस्ती पुलिस ने उनके पिता के चोटो का मुआईना ठीक से नहीं कराया। साक्षी का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया जिसका विरोध करते समय त्रिभुवन कसौधन नाम के व्यक्ति को चोट आई थी। उसका आरोप है कि थाना पुरानी बस्ती की पुलिस ने उल्टे पीड़िता और उसके घरवालों को अपराधी बनाने का प्रयास किया।
साक्षी ने बताया कि उसके पिता विपिन के पेट में गंभीर चोटें आई थी। जिसके कारण आंत में सूजन तथा लीवर में रक्त स्राव हो रहा था। जिसका उपचार व्यक्तिगत रूप से कैली अस्पताल में भर्ती होकर कराया जा रहा था। गंभीर अवस्था देख चिकित्सक द्वारा लखनऊ के लिए रेफर किया गया। जहां पिता का इलाज केजीएमसी लखनऊ में चल रहा था। दौरान उपचार आज मेरे पिता विपिन जायसवाल की मौत हो गई।
हम लोग लखनऊ से मृतक पिता की लाश लेकर थाना पुरानी बस्ती इसलिए आए हैं कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या अभियोग पंजीकृत करें तथा उन्हें जेल भेजे। आरोपी भू-माफिया और सर्कस हैं। इसलिए उनकी चल अचल संपत्ति जप्त की जाए।पीड़ित साक्षी थाने में अपनी तीन और बहनों के साथ रो रो कर कह रही थी कि उसके पिता मात्र घर के कमाऊ सदस्य थे। जिनके मौत के बाद हम सभी बहनों की पढ़ाई बंद हो जाएगी।
सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि विपिन जायसवाल निवासी रानी पोखरा, थाना पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं। उनकी मौत की सूचना थाना पुरानी बस्ती में प्राप्त की गई है। जिनका इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था।इस संदर्भ में हमें कहना है कि दिनांक 13 फरवरी 2023 को विपिन और इनके परिवार में आपस में मारपीट हुई प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर। इस संबंध में थाना पुरानी बस्ती में क्रास केस लिख लिया गया था। बाद विवेचना दोनों ही मुकदमे में चार्जशीट लगाई गई है। विपिन के परिवार जन का कहना है कि उनकी मृत्यु 13 फरवरी की मारपीट के दौरान आई चोटों से हुई है और यह भी प्रकाश में आया है कि विपिन का इलाज पिछले साल अक्टूबर से लगातार लीवर के संबंध में ओपेक कैली अस्पताल से चल रहा था। उसके उपरांत केजीएमयू से भी चल रहा था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य प्रकाश मे आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि चोटों के बारे मे डॉक्टर ने पैर में चोट का एक्सरे लिखा था। और किसी चोट की बात जानकारी में नहीं थी।

 

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button