उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चौकी-खुनुवा पुलिस ने आठ बोरी गेहूं के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
खुनुवा-शोहरतगढ़। गर्वित सिंह – क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल निर्देशन मे पंकज पांडेय – थाना प्रभारी -शोहरतगढ़ के आदेश पर महेंद्र चौहान – चौकी प्रभारी खुनुवा मय हमराह द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर हडिहवा बाग मे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर आठ बोरा गेंहू बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रामधनी पुत्र खुल्लूर, दुर्गेश पुत्र तीरथ, सुरज पुत्र चिनक उपरोक्त साकिनान – खुनुवा थाना-शोहरतगढ जनपद सिध्दार्थ नगर के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों /कर्म0गण में उप निरीक्षक महेंद्र चौहान चौकी प्रभारी खुनुवा, कांस्टेबल सुनील कुमार चौकी खुनुवा,हेड कांस्टेबल राजेश कुमार चौकी खुनुवा, हेड कांस्टेबल जालन्धर चौकी खुनुवा थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।