उत्तर प्रदेशलखनऊ

औरंगजेब को आदर्श मानने वाले मानसिक विकृति के शिकार हैं: सीएम योगी

  • संभल एक सच्चाई है और आज ये सच्चाई सबके सामने आ रही है- योगी
  • महाकुम्भ पर सवाल उठाने वालों को अब पश्चाताप के अलावा कई दूसरा चारा नहीं- सीएम योगी
  • मौनी आमवस्था की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रशासन ने निभाई अपनी जिम्मेदारी- योगी
  • कोई पैनिक न हो इसलिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के बाद घटना की जानकारी मीडिया में दी गई- मुख्यमंत्री
  • भक्तों की भीड़ मैनेज करने के लिए ब्रज क्षेत्र का विकास जरूरी- योगी
  • रंग से परहेज है तो होली के दिन बाहर न निकलें- सीएम योगी
  • मैं योगी मेरा समीकरण किसी से खराब क्यों होगा- योगी आदित्यनाथ
  • हाल के विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के परिणामों ने झूठों को आइना दिखाया- योगी
  • जेवर भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है- सीएम योगी
  • 2017 से अब तक एफडीआई में 10 गुना की वृद्धि हुई- सीएम योगी

लखनऊ/दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में महाकुम्भ के आयोजन के साथ-साथ संभल और औरंगजेब को आदर्श मानने वालों के बयानों जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मौनी आमवस्या की रात की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, कोई पैनिक न हो इसके लिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के बाद घटना की जानकारी मीडिया में दी गई। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ पर सवाल उठाने वालों को अब पश्चाताप के अलावा कई दूसरा चारा नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि संभल में हिन्दू आस्था के साथ हुए खिलवाड़ की सच्चाई सामने आ रही है। सभी नष्ट किए गए 68 तीर्थ में बहुत से मिल चुके हैं आगे कार्य जारी है, देश की जनता को सच्चाई जानने का हक है। इस दौरान औरंगजेब को अपना आदर्श मानने वालों को सीएम योगी एक बार फिर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मानसिक विकृति के शिकार हैं। कोई भी सभ्य समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा।

मुसलमान स्वयं अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखते- सीएम योगी
औरंगजेब को अपना आदर्श मानने वालों को सीएम योगी एक बार फिर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मानसिक विकृति के शिकार हैं। कोई भी सभ्य समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। मुसलमान स्वयं अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखते। उन्होंने कहा कि भारत के आस्था के किस्से देखेंगे तो औरंगजेब ने ही काशी विश्वनाथ का मंदिर जो ज्ञानवापी के नाम से था उसे तुड़वाया, मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर तुड़वाया, हिन्दुओं पर जजियाकर लगाया, इसने भारत के आस्था के साथ खिलवाड़ किया। लाखों हिन्दुओं का कत्लेआम किया। इसलिए हमने कहा कि ऐसे बयान देने वालों का यूपी में इलाज होता है, हम करेंगे।

संभल एक सच्चाई है और आज ये सच्चाई सबके सामने आ रही है- योगी
सीएम योगी ने कहा कि सरकार को आस्था का सम्मान करना चाहिए, हम पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत को साथ लेकर विकास कर रहे हैं। संभल एक सच्चाई है, 5000 वर्ष पहले रचे गए पुराणों मे संभल का जिक्र है। सीएम योगी ने कहा कि इसके पहले कोई और धर्म नहीं था, लेकिन हमारा पुराण कहता है कि श्रीहरि का 10वां कल्की अवतार संभल में होगा। वहां के तीर्थो को कब्जा करके नष्ट किया गया, किसी ने विरोध नहीं किया। 1976 में दंगे में हिन्दुओं का कत्लेआम हुआ, सपा सरकार में आरोपियों के मुकदमे वपास लिए गए। वहां पर मदिरों को खत्म किया गया, अब न्यायलय के आदेश पर एएसआई सर्वे कर रही है, सभी सच्चाई सामने आ रही है। सभी नष्ट किए गए 68 तीर्थ में बहुत से मिल चुके हैं आगे कार्य जारी है, देश की जनता को सच्चाई जानने का हक है। पलायन कर चुके हिन्दू संभल में वापस आ रहे हैं, आगे सब आएंगे।

कोई पैनिक न हो इसलिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के बाद घटना की जानकारी मीडिया में दी गई- मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने कहा कि हमने सभी अखाड़ों और संतों से बात की। उन्होंने भीड़ को देखते हुए परंपरा के विपरीत दिन के 12 बजे के बाद स्नान करने का कार्यक्रम बनाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं को रोका गया था। एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते पब्लिक के सहयोग के साथ ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में किसी तरह का अफवाह न हो सभी श्रद्धालुओं को मेला से सुरक्षित स्नान कराकर निकालने पर प्रशासन ने फोकस किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रशासन ने मौके अपनी जिम्मेदारी निभाई और प्राथमिकता के आधार पर जो सुरक्षित थे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में पहुंचाकर फिर घटना को मीडिया में जानकारी दी, जिसमें 65 घायलों में 30 की दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। सीएम योगी ने कहा कि मैंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की, उनसे बात की। सीएम योगी ने कहा कि मौनी आमवस्या के दिन 78 लाख बसें और कारें प्रयागराज पहुंचे थे। इतनी अधिक भीड़ हुई की तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी लोगों को काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ी, लेकिन किसी श्रद्धालु ने इसकी शिकायत नहीं की सभी लोग खुश थे। महाकुम्भ को मृत्युकुम्भ कहने वालों को देश और दुनिया की जनता ने मत्युन्जय महाकुम्भ कह कर जवाब दे दिया है।

भक्तों की भीड़ मैनेज करने के लिए ब्रज क्षेत्र का विकास जरूरी- योगी
सीएम योगी ने अयोध्या, काशी के बाद मथुरा और ब्रज की बारी वाले अपने बयान पर कहा कि मैं मथुरा जाता रहता हूं। आज बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। महाकुम्भ के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या और काशी पहुंचे। यहां अच्छी व्यवस्थाओं के चलते भीड़ को मैनेज किया जा सका। इसी के मद्देनजर ब्रज क्षेत्र का भी विकास जरूरी है, जिससे यहां पर होने वाले आयोजनों पर भक्तों की भीड़ को अच्छे मैनेज किया जा सके और लोग आसानी से अपना उत्सव मना सके। अच्छे कॉरडोर बनने से इन स्थानों पर व्यस्थाएं बनाई जा सकती हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धआलुओं की संख्या को देखते हुए मंदिरों में दर्शन के समय को बढ़ाया गया है। मंदिर में रिसीवर बैठाया गया है। जिसकी वजह से दिक्कत हो रही थी, लेकिन ज्यूडिशरी से बात करके समय को बढ़ाया गया। रिसीवर की वजह से लोकल प्रशासन कोई अतिरिक्त व्यस्था नहीं कर सकता, इसके लिए हम रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

रंग से परहेज है तो होली के दिन बाहर न निकलें- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि होली के अवसर पर एक-दूसरे की भावनाओ का सम्मान होना चाहिए। जुमे की नवाज साल भर होती है, लेकिन होली एक दिन आती है, 14 मार्च को होली है, 2 बजे तक होली फिर जुमे की नवाज पढ़ने के लिए सभी राजी है। अगर किसी को जुमे की नवाज में जाना है तो फिर रंग से परहेज न करे और अगर किसी को रंग से परहेज है तो वो होली के दिन घर से बाहर न निकलें।

मैं योगी मेरा समीकरण किसी से खराब क्यों होगा- योगी आदित्यनाथ
केंद्र से मतभेद के अटकलों को खारिज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे नेता है, हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश का पालन करते हैं। अगर हम अफवाहों में पड़ेंगे तो कुछ नहीं कर पाएंगे। अफवाहों की परवाह के वगैर हम अपनी राह चल रहे हैं। हमको जो जिम्मेदारी मिली है हम पीएम मोदी के नेतृत्व में उसे आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि बोलने वालों की रोजी-रोटी अफवाहों पर चलती हैं, चलती रहे कोई फर्क नहीं पड़ता। सीएम योगी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम लोग अपने मूल्यों के साथ पार्टी और सरकार को आगे लेकर बढ़ रहे हैं।

हाल के विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के परिणामों ने झूठों को आइना दिखाया- योगी
सीएम योगी ने कहा कि दुष्प्रचार की वजह से लोकसभा में सीटें कम आई, लेकिन अभी हाल के विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के परिणामों ने झूठों को आइना दिखाया है। यूपी में हम उपचुनाव को बड़ी मार्जिन से जीते हैं। मिल्लीपुर और कुंदरकी में हमारी जीत ऐतिहासिक है। दुष्प्रचार लगातार काम नहीं करता है। सीएम योगी ने यूपी के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि हम 33 सेक्टोरियल पॉलिसी बनाकर निवेश को आमंत्रित कर रहे हैं। 2007 से 2017 से अंदर 3 हजार करोड़ की एफडीआई आई थी, आज वो 30 हजार करोड़ है, हमने आठ साल में इसे 10 गुना कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि हम भारत को मजबूत करने के पीएम मोदी के विजन में यूपी ग्रोथ इंजन का काम करे हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। हम पर कैपिटल इनकम को दोगुना करने में सफल हुए हैं।

2027 के विधानसभा में बीजेपी 80 प्रतिशत में होगी- योगी
2027 के विधानसभा चुनाव के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि यह 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की लड़ाई है। एनडीए 80 प्रतिशत में हैं बाकि 20 प्रतिशत में पूरा विपक्ष होगा। सीएम योगी ने बीजेपी के वारिस के सवाल पर कहा कि हम योगी हैं हम यूपी की सेवा करने की जिम्मेदारी मिली है वही कर रहा हूं। आगे हम अपने योगी धर्म को और आगे बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म हमें दो बातों की प्रेरणा देता है, पहला अभ्युदय और दूसरा मोक्ष। हम इसी दिशा में आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद 36 वर्ष लोक कल्याण के लिए समर्पित किए थे। ऐसे ही हर सन्यासी ने किया है। इसके लिए सीएम योगी ने आदिशंकराचार्य का उदाहरण भी दिया। हिन्दूओं को सांप्रदायिक करने वालों पर तंज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर ये सनातन को समझते तो ऐसा न कहते।

जेवर भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जेवर भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। हमने जेवर एयरपोर्ट के लिए 12 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि यह लॉजिस्टिक के सबसे बड़े हब के रूप में क्षेत्र डेवलप हो रहा है। नार्थ इंडिया की पहली फिल्म सिटी का कार्य जल्द ही हम आगे बढ़ा रहे हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क, एआई सिटी, इलेक्ट्रानिक सिटी, फिनटेक सिटी जैसी कई अन्य विकास कार्य यहां किए जा रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट पर जहाजों की आवाजाही का कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button