उत्तर प्रदेशगोरखपुर
खजनी थाने पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

गोरखपुर। खजनी थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह के द्वारा थाना खजनी पर जनसुनवाई की गई।इस अवसर पर प्रत्येक फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर खजनी थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र व एसएसआई सुनील तिवारी कानूनगो, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।



