उत्तर प्रदेशगोरखपुर
मेहनत और लगन से सिपाही मनोज कुमार मौर्य का एसआई पद पर चयन हुआ

गोरखपुर। सिकरीगंज थाना के सिपाही मनोज कुमार मौर्य का चयन सीधी भर्ती दरोगा के पद पर हुआ। जिसके ट्रेनिंग के लिए शनिवार को उनको सिकरीगंज थाने से विदाई दी गई। सिकरीगंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मनोज कुमार का व्यक्तित्व बहुत ही सरल स्वभाव का है साथ ही होनहार भी है।अपनी लगन और मेहनत से ही वह आज इस मुकाम को हासिल किए हैं।मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। इस मौके पर थानाध्यक्ष के साथ सभी पुलिसकर्मी ,महिला कांस्टेबल ने माला पहना और मिठाई खिला कर शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।



