उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

देवरिया पुलिस की सख्त पैरवी से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा

देवरिया: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बरहज क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक गंभीर प्रकरण में पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते अभियुक्त को आजीवन कारावास और 10,000 रुपये के अर्थदंड की कठोर सजा सुनाई गई।

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने न्यायालय में इस केस की सशक्त पैरवी की। मामला थाना बरहज में दर्ज मु.अ.सं. 100/19, धारा 376 भादवि एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से जुड़ा था, जिसमें आरोपी मुकेश पुत्र स्व. राम केवल निवासी नंदना वार्ड पूर्वी, वार्ड संख्या-09, थाना बरहज, जनपद देवरिया को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने आजीवन कारावास और 10,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस सफलता में विशेष लोक अभियोजक विपिन बिहारी मिश्र, कोर्ट मुहर्रिर आरक्षी शैलेन्द्र यादव, महिला आरक्षी मादलसा सिंह, पैरवीकार आरक्षी मनोज यादव और मानिटरिंग सेल प्रभारी गोरखनाथ सरोज का सराहनीय योगदान रहा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button