उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में यूपी के आठ डीएम शामिल, Fame India-Asia Post Survey में प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के आधार पर हुआ चयन

लखनऊ/नई दिल्ली: फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश कैडर के आठ जिलाधिकारियों को देश के 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। यह चयन प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार, संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है।

सर्वेक्षण में देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन अधिकारियों का चयन किया गया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर प्रशासन और जनहितकारी कार्यों से विशेष पहचान बनाई। फेम इंडिया ने अपने विशेष अंक सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 के माध्यम से उन जिलाधिकारियों के कार्यों को सामने लाने का प्रयास किया है, जिन्होंने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए जनता तक सरकारी लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

यूपी के इन अधिकारियों को मिली जगह

– अंजनी कुमार सिंह (मैनपुरी)- वर्तमान में डीएम लखीमपुर

– अस्मिता लाल (बागपत)

– अविनाश सिंह (बरेली)

– राजेंद्र पेंसिया (संभल)- वर्तमान में डीएम मुरादाबाद

– रविन्द्र कुमार (आजमगढ़)

– विजय कुमार सिंह (मेरठ)

– विशाख जी अय्यर (लखनऊ)

– सत्येंद्र कुमार (वाराणसी)

चयन के प्रमुख मानदंड

• उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता

• प्रभावी गवर्नेंस और जवाबदेही

• संकट प्रबंधन और त्वरित निर्णय क्षमता

• जनसंपर्क, संवाद और विकासोन्मुख सोच

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button