टोल प्लाजा कर्मचारियों के बदसलूकी से आहत होकर अखिलेश सिंह अपने समर्थको के साथ बैठे धरने पर
बस्ती| शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया की बीती रात को 11:00 बजे हीरो एजेंसी के बगल से मैं निमंत्रण करके घर के लिए जा रहा था बड़ेवन टोल प्लाजा पर पहुंचने पर टोल कर्मचारियों द्धारा टोल टैक्स की मांग की गयी ,जिससे मेरे द्वारा लोकल होने की बात कही गयी जिस पर उन्होंने मेरे आधार कार्ड की मांग की जो मेरे पास नहीं था | मैंने बहुत समझाने की कोशिश की कि मैं लोकल का ही हूँ लेकिन वे नहीं माने और मेरे साथ गाली गलौज पर उतर आए और मेरे साथ दुर्व्यवहार भी किया | मैं इस बात से आहत होकर बीती रात 11:00 बजे से टोल प्लाजा पर धरने पर बैठा हूं |
अखिलेश सिंह ने यह भी बताया कि यह टोल प्लाजा अवैध है | उन्होंने बताया की नितिन गडकरी ने सदन में 6 माह पूर्व यह बताया था की 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा नहीं रहेंगे अगर होते है तो उन्हें 3 माह के अंदर बंद कर दिया जाएगा | उन्होंने बताया की शहर के निकट होने के कारण आम जनमानस का रात दिन आना जाना लगा रहता है | जिससे उनका टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मचारियों से विवाद होता रहता है |
उन्होंने बताया की ये लोग यहाँ पर गुंडा पाल रखे है और यहाँ पर कोई जिम्मेदारी अधिकारी भी नहीं है रात से 8 – 10 लोग आये और अपने आप को मैनेजर बताये | उन्होंने बताया की हमारा धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा जब तक यहाँ से फर्जी टोल प्लाज़ा का सफाया नहीं हो जायेगा और जो गुंडे पाल रखे है उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं हो जायेगा | धरने पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पांडेय,सौरभ शुक्ल,समाजसेवी आशीष शुक्ल,विनय सिंह,महेश हिंदुस्तानी,राहुल राज कमलापुरी,अमरजीत सिंह, सचिन त्रिपाठी,अरुण विद्यार्थी,बाबा जय प्रकाश,मंटू चौधरी,चंद्रेश पाठक,संदीप तिवारी, डब्लू सिंह राना, रचित राम वर्मा,अंकित सिंह,जगदम्बा प्रसाद सतीश पांडेय सहित तमाम कार्यकर्त्ता बैठे है |