उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

IGRS Ranking : आईजीआरएस रैंकिंग में सबसे आगे रामपुर, हाथरस-बाराबंकी को मिला दूसरा स्थान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की मार्च माह की रिपोर्ट में रामपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। रामपुर को 140 में से 139 अंक मिले हैं, जो 99.29 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार हाथरस और बाराबंकी ने 137-137 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि शाहजहांपुर और पीलीभीत 136-136 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आईजीआरएस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में जनशिकायतों, राजस्व कार्यों और विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाती है। हर माह 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों का मूल्यांकन तय मानकों पर किया जाता है।

इस प्रणाली से न केवल शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत हुई है। रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार जिले में विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा रहा है। साथ ही आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जिले को यह उपलब्धि मिली है।

हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नियमित समीक्षा बैठकों और प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण जिले के प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है। बाराबंकी ने भी समान अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

रिपोर्ट में सोनभद्र, कन्नौज, अंबेडकरनगर और हापुड़ 135 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि बरेली, आजमगढ़ और लखीमपुर खीरी 134 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा हमीरपुर, सहारनपुर, बलिया, प्रयागराज और मथुरा ने टॉप-10 में जगह बनाई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button