उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

आईपीएल 2026 : लखनऊ के खिलाफ गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

लखनऊ। गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गिल ने कहा हमारे लिए हर दो अंक बेहद महत्वपूर्ण हैं। शुरुआती कुछ मैचों में नतीजा आख़िरी गेंद तक गया था, ऐसे में उन दो अंकों ने राहत की सांस दी है। हमारा सफर अब तक शानदार रहा है। मेरे लिए निरंतरता सबसे बड़ी चीज है और हम उसी के लिए कोशिश करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। पिछला मैच ज़बरदस्त रहा। हर जीत अहम होती है, और जब आप उस अंदाज में जीतते हैं, तो वह और भी बेहतर होता है। लेकिन अब हम आगे बढ़ चुके हैं। हेड टू हेड आंकड़ों से हौसला जरूर मिलता है, लेकिन आपको हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। पिछले मैच में हमने इंटेंट पर बात की थी, हम हमेशा इसी पर बात करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।

गुजरात टाइटंस (एकादश) : बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button