उत्तर प्रदेश

शिक्षा में संस्कारों का समावेश होना जरूरी: ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पं.मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल जौराबाजार में वार्षिकोत्सव आयोजित 

कसया, कुशीनगर।
फाजिलनगर के जौराबाजार स्थित पं.मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में अयोजीत वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी ने मां सरस्वती व ख्याति प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी स्व. पं. मंगल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा में संस्कारों का समावेश होना जरूरी है। संस्कारयुक्त शिक्षा के जरिये प्रगति का मार्ग आसानी से प्रशस्त हो सकता है।उन्होंने छात्रों को जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि दीदउ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य व शिक्षाविद् डा. विजय प्रताप उपाध्याय नें कहा कि बच्चे मां बाप के सपनें हैं। ऊन्हें पूरा करनें के लिए छात्रों को पूरी तन्मयता से पढ़ाई करनी होगी।पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामअवध यादव नें कहा कि पूरे मनोयोग से अध्ययन कर छात्र अपनें मंजिल को पा सकतें हैं।रमेशचंद्र तिवारी नें कहा कि ज्ञान का कोई विकल्प नहीं होता है।पूरे लगन व मेहनत से पढ़ाई कर आप कुछ भी प्राप्त कर सकतें हैं।ई.अजय उपाध्याय नें कहा कि यह विद्यालय ऐसे महामानव ख्याति प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी स्व.मंगल उपाध्याय के नाम पर है जिनका आजादी के लिए किए गए संघर्षों का इतिहास रहा है।अगले बर्ष वे हर साल इस विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक पानें वाले छात्र को पांचहजार एक रुपये नगद व स्व.मंगल उपाध्याय स्वर्णपदक प्रदान करेंगें।समारोह को पूर्व जिलापंचायत सदस्य ज्ञानेश्वर द्विवेदी दीपक, रामएकबाल द्विवेदी, शिक्षक राजेश पांडेय, सियाशरण पांडेय ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर उपाध्याय व संचालन कवि मनंजय तिवारी निर्मल, आभार विद्यालय के निदेशक आलोकचंद्र उपाध्याय नें किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नाटक, गीत, नृत्य, सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान डा. रमेश तिवारी, पारसनाथ सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजराज यादव, सुनेशर यादव, मनीष तिवारी, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, वैद्यनाथ तिवारी,अनिल जायसवाल, योगेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र उपाध्याय ऊर्फ ईंदू उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सुभाष दूबे, देवेंद्र दूबे, देवानंद उपाध्याय, नवीन मिश्र, पंचदेव चौबे,शिवब्रत सिंह,सतीश मिश्र, पं.शेषनाथ मिश्र, बबलू राय, रमेश राय, शम्भू बरनवाल,दिलीप उपाध्याय, राघव दूबे, मन्सा जायसवाल, गूंजा दुबे आदि मौजूद रहीं।
 *ये छात्र हुए सम्मानित*
दीपक यादव,हरिओम कुशवाहा,गरिमा यादव,सुनिधि बरनवाल,मुस्कान खातून,सृष्टी भारती,खुशी भारती,अभय उपाध्याय,अश्विनी गौड़,आदर्श कुमार,आरुषी शर्मा,समीर अंसारी,उजाला भारती,यश कुमार गोड़, छाया गुप्ता।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button