उत्तर प्रदेशकुशीनगर

सहकारी संघ जोकवा की निर्विरोध अध्यक्ष बनीं उर्मिला देवी

कसया, कुशीनगर।

सहकारी संघ जोकवा का निर्विरोध अध्यक्ष चुनें जानें पर श्रीमती उर्मिला देवी को समर्थकों, शुभचिंतकों नें बधाई दी है।
ज्ञातव्य है कि सहकारी संघ जोकवा के सम्पन्न हुए चुनाव में जोकवा बाजार निवासी समाजसेवी अवधेश प्रसाद गोड़ की पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी को अध्यक्ष व मनोज कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
इनके निर्विरोध निर्वाचन पर पूर्व प्रमुख दुर्गावती देवी,समाजसेवी पं.अजय कुमार शुक्ल,देवता सिंह,जयनारायन सिंह, अनिल जायसवाल, संजय लाल श्रीवास्तव, सा.स.स.धुनवलिया के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान प्रमोद शुक्ल आदि नें हर्ष व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button