उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश में नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, सामने आया आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने SSR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस नई वोटर लिस्ट के तहत राज्य में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य में कुल वोटर्स 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है।

यूपी की नई वोटर लिस्ट जारी-: 

  1. कुल मतदाता- 13,58,68,905
  2. पुरुष मतदाता- 7,38,58,510
  3. महिला मतदाता- 6,20,06,353
  4. 18 से 19 साल के मतदाता- 11,83,352

अनुमान से 2 करोड़ 58 लाख वोटर्स की कमी

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के माध्यम से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में जनसंख्या अनुमान से 2 करोड़ 58 लाख( 2,58,16,096) से ज़्यादा  वोटरों की कमी  है। राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 करोड़ 32 लाख, 76 हजार होनी चाहिए। हालांकि, राज्य में अनुमान से 94,17,490 पुरुष वोटर कम हैं। वहीं, यूपी में महिला वोटर अनुमान से 1,64,02,647 लाख कम हैं। राज्य में जनसंख्या के अनुमान के मुताबिक, महिला वोटर होनी चाहिए 7,84,09,000, वहीं, अभी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 6,20,06,352 महिला वोटर्स हैं।

कब आएगी फाइनल लिस्ट?

ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई- 17 नवंबर

17 नवंबर से 16 दिसंबर- दावे और आपत्तियां
28 दिसंबर तक- निस्तारण
फाइनल लिस्ट- 4 जनवरी 2027

भाजपा चलाएगी वोटर जोड़ो अभियान

आपको बता दें कि यूपी में आज वोटर ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई है और आज से ही बीजेपी का मेगा वोटर जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले छूटे एक करोड़ 27 लाख मतदाताओं को जोड़ने के लिए बीजेपी आज से विशेष अभियान चलाएगी। पार्टी आज 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रदेशभर में एक महीने का ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ चलाएगी। पार्टी ने प्रदेश के 1 लाख 73 हजार 730 बूथों पर 50-50 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस तरह करीब 86 लाख 86 हजार 500 नए वोटर्स को सूची में शामिल कराने का प्लान है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button