उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

‘भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है’, चुनावी रैली में बोले CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्त होकर ‘सबका साथ-सबका विकास’ के पथ पर चलने को तैयार है। सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दिल में काबा नहीं, मां काली हैं- इसका अहसास कराने का समय आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि  सुशासन और विकास की पर्याय भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए राजारहाट गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र की जागरूक जनता का हृदय से आभार।

सीएम योगी ने कहा कि राजारहाट गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि हम लोगों का यहां पर रोड शो का कार्यक्रम होना था। लेकिन टीएमसी की सरकार ने इसकी परमिशन नहीं दी। इस कारण हमने इसे एक सभा के रूप में शुरू किया। बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद यहां जोरदार रोड शो किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में आज उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। किसान नौजवान बेहाल हैं। बंगाल आज लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती हो गई है। इसलिए इस गुंडाराज और कुशासन व अराजकता से मुक्ति के लिए चुनाव सबसे अच्छा माध्यम हैं। सीएम योगी ने कहा कि 23 अप्रैल को पहले चरण में हुए मतदान में जो रुझान देखने को मिला है, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि बंगाल का हर नौजवान, बहन और बेटी राज्य में डबल इंजन सरकार के लिए उठ खड़ा हुआ है।

सीएम योगी ने सोमवार को दम दम विधान सभा क्षेत्र में भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास को बाधित करने वाली TMC से बंगाल की मुक्ति का ये सर्वथा उचित समय है। यहां के देवतुल्य मतदाताओं ने तय कर लिया है कि करप्शन की पर्याय TMC को पश्चिम बंगाल से उखाड़ फेंकना है और पहले चरण के मतदान ने साबित भी कर दिया है। इस ऊर्जा एवं स्नेह के लिए आभार दम दम विधान सभा क्षेत्र वासियो। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है। जनता TMC के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button