उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

नगर आयुक्त के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां! 7 बजे के बाद निकल रही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, शहर में कूड़े के ढेर

शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था में सुधार के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश का भी अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां फील्ड पर सुबह 7 बजे के बाद निकल रही हैं। जबकि नगर आयुक्त ने गाड़ियां सुबह 6 बजे से निकालने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की लापरवाही और सफाई कंपनियों की मनमानी से शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। घरों से लेकर डम्पिंग यार्डों से समय से कूड़ा नहीं उठ रहा है। नगर निगम में शिकायत के बाद भी कर्मचारी कूड़ा उठाने समय से नहीं आ रहे हैं। इससे घरों से लेकर डम्पिंग यार्डों तक कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं।

डम्पिंग यार्डों के बाहर सड़क तक फैला कूड़ा

घरों के साथ ही डम्पिंग यार्डों से भी समय पर कूड़ा नहीं उठ रहा है। जगदीश चंद्र बोस वार्ड के हुसैनगंज क्षेत्र और हजरतगंज-रामतीरथ वार्ड में लखनऊ क्लब के पास बने डम्पिंग यार्ड के बाहर सड़क पर शनिवार को दोपहर तक कूड़ा फैला था। जगदीश चंद्र बोस वार्ड के पार्षद यावर हुसैन रेशू ने बताया कि डम्पिंग यार्डों से दो दिन में कूड़ा उठ रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है। कूड़े से क्षेत्र में बदबू फैल रही है, जिससे लोग परेशान हैं।

कूड़ा न उठने की 1200 से अधिक शिकायतें आयीं

नगर निगम के कंट्रोल रूम में पिछले 4-5 दिनों में घरों से कूड़ा न उठने की लगभग 1200 शिकायतें आयीं। इनमें सबसे अधिक लॉयन इनवायरो कंपनी के जोन 5 और 8 में और लखनऊ स्वच्छता अभियान (ए्लएसए) के जोन 3 व 7 में थीं। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की सख्ती के बाद शिकायतों का निस्तारण तेजी से कराया जा रहा है। नगर आयुक्त 14 तक कूड़ा उठान की स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button