उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

‘एक पेड़ मां के नाम’, मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से किया वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ, एक दिन में लगाएंगे 35 करोड़ पौधे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आज हरियाली महोत्सव मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश के साथ पौधा लगाकर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। रविवार को यूपी में एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। गांव, गांव, शहर-कस्बों तक पौधरोपण की बहार छाई है। हरा-भरा प्रदेश बनाने के इस महाअभियान में सुबह तक ही एक करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी गोरखपुर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रदेशवासियों से वृक्षारोपण महायज्ञ में जुटने का आह्वान किया।

गैस चैंबर बनते जा रहे शहर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम का स्वरूप बदल रहा है। गर्मी और सर्दी दोनों चरम पर पहुंच रही है। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरी दुनिया अलर्ट है। इसलिए सिर्फ पौधे लगाना भर काफी नहीं है। बल्कि उनकी देखभाल करना, हमारी जिम्मेदारी है। आज हालात कितने खराब हो चुके हैं। समुद्र के किनारे बसे कई शहर खतरे के निशान पर हैं। शहर गैस चैंबर बनते जा रहे हैं। बीमार-बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल है। डॉक्टर उन्हें घर में रहने की सलाह देते हैं। ऐसे हालात क्यों हैं? सिर्फ इसलिए क्योंकि अंधाधुंध पेड़ काटकर, जल स्रोतों को खत्म किया जा रहा है। इसका परिणाम समूची मानवता भुगत रही है।

पेड़ के साथ सीएम की सेल्फी 

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में पौधरोपड़ के बाद पौधों के साथ सेल्फी ली। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बरकद, पीपल और नीम के पौधे लगाए। आसमान में गुब्बारे छोड़े। आमजन को संदेश दिया कि वृक्षारोपण के महायज्ञ में शामिल हों। पौधे लगाएं। देखभाल करके उन्हें बड़ा करें। हरियाली के बिना मनुष्य का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा।

9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ करते हुए कहा कि पिछले नौ साल में प्रदेश में 242 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। पिछले साल 35 करोड़ पौधे लगाए गए थे। माताओं-बहनों को धुएं से आजाद कराने के लिए 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। रसोई का धुआं छंटने के बाद उनकी आंखों रोशनी सुरक्षित हुई। दूसरी बीमारियों से भी मुक्ति मिली है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button