व्यक्ति सदा अपने कर्मों की बदौलत किये जाते हैं याद: रजनीकांत मणि त्रिपाठी
- विमला तिवारी की मनाई गई द्वितीय पुण्यतिथि
कसया, कुशीनगर। व्यक्ति सदा अपने कर्मों की बदौलत हमेशा याद किये जाते हैं। उनकी सेवा, निष्ठा, ईमानदारी सदा समाज के लिए प्रेरणा दायक होती है। उक्त उद्गार पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा तिवारी में स्व. विमला तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में व्यक्त किये। पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि हमारे सनातन धर्म में पूर्वजो को देव तुल्य स्थान दिया जाता है। स्व. तिवारी जी का व्यक्तित्व बहुत महान रहा होगा, जिनके लायक परिजन आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें जीवंत कर रहे हैं।
आयोजकों ने समाजवादी पार्टी के नेता राजेश प्रताप राव बंटी भैया, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, सपा नेता पुरेंद्र प्रताप यादव, कवि संतोष संगम, समाजसेवी गौरी शंकर अग्रवाल, गायक वैभव पांडेय आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राम चरित मानस पाठ भजन कीर्तन भी आयोजित हुआ। आयोजकगण योगेंद्र तिवारी, शिव शंकर तिवारी, मनोज तिवारी और सुबोध तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान श्रीकिशुन यादव, अमित शुक्ला, रूपेश तिवारी, नागेंद्र शुक्ला, सुंदरम सिंह, संजय शुक्ल, राजाराम पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।